PUBG Mobile Season 8 में मिलने वाले रिवार्ड्स की बात करें तो इसमें एलिट अपग्रेड और एलिएट अपग्रेड प्लस यूजर्स को नए रिवार्ड्स दिए जा सकते हैं। एलिट अपग्रेड यूजर्स को गेम ज्वाइन करते ही 4000 UC तक का रिवार्ड दिया जा सकता है। इसके अलावा 25 रैंकों की बढ़त भी मिल सकती है। जबकि, एलिट अपग्रेड प्लस यूजर्स को गेम ज्वाइन करते ही 10,000 UC तक का रिवार्ड दिया जा सकता है। इसके अलावा दो नए इमोट्स Triumphant Victory और Spawn Island Line Dance दिए जा सकते हैं। नए रॉयल पास में भी एक नया ओसन पाइरेट थीम फीचर दिया जा सकता है। इस नए सीजन में नए स्कीन के साथ ही दो नए गन DP-28, Scar-L भी दिए जा सकते हैं। इन दो गन के साथ ही अन्य वीपन्स भी प्लेयर्स को मिल सकते हैं। PUBG Mobile ने इसके नए स्कीन को टीज भी किया है। PUBG के PS4 वर्जन गेम के अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।Season 7 Royale Pass is coming to an end, so keep an eye out for news and rumors! Do you have what it takes to persevere and conquer? All new rewards are coming, including some amazing weapon skins! pic.twitter.com/Oxtt6wOl9d
इन-गेम रिवार्ड्सनई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG Mobile Season 8 के बीटा वर्जन का सर्वर अप हो गया है। प्लेयर्स इसके बीटा वर्जन को खेल सकते हैं। PUBG Mobile Season 8 को आधिकारिक तौर पर 15 जुलाई को रोल आउट किया जाएगा। इसके बीटा वर्जन को खेलने के लिए प्लेयर्स को 0.13.4 बीटा अपडेट को डाउनलोड करना होगा। इस नए सीजन में प्लेयर्स को नए वीपन स्कीन, नए रिवार्ड्स आदि दिए जा रहे हैं। PUBG Mobile Season 7 अब अपने आखिरी दौर में है, इस बात की जानकारी PUBG Mobile ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। आइए, जानते हैं इस नए सीजन में मिलने वाले इन-गेम रिवार्ड्स के बारे में।
बीटा वर्जन कैसे करें डाउनलोड?
PUBG Mobile Season 8 के बीटा वर्जन को डाउनलोड करने के लिंक्स जारी कर दिए गए हैं। एंड्रॉइड और iOS यूजर्स इसे आधिकारिक पेज पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को इस लिंक पर क्लिक करना होगा। बीटा वर्जन का फाइल साइज 1.9GB का है, डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को इसके apk को फाइल मैनेजर के जरिए इंस्टॉल करना होगा। इसके लिए एंड्रॉइड यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में अननोन सोर्स के इंस्टॉल करने का परमिशन इनेबल करना होता है। बीटा वर्जन को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद प्लेयर्स अपने PUBG अकाउंट में लॉग-इन करके इस बीटा वर्जन के सर्वर को ज्वाइन कर सकते हैं।